Showing posts with label Siddharth Shukla. Show all posts
Showing posts with label Siddharth Shukla. Show all posts

Tuesday, 21 July 2020

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना नया म्यूजिक विडिओ का पोस्टर किया शेयर ।




सिद्धार्थ शुक्ला जिन्होंने हाल ही में बिग बॉस 13 का ताज अपने नाम किया था । लाखो लोगो के फेवरेट बन गए है। सिद्धार्थ शुक्ला ज्यादातर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है। और अपने फैंस से तारीफ भी पाते रहते है।

उनके फैंस उनसे बेहद प्यार करते है और उनका हौसला बढ़ाते रहते है । हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की नई एलबम का टीजर आ गया है और ट्विटर पे देखते ही देखते ट्रेंडिंग करने लगा है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला 2020में बिग बॉस 13 के विजेता बनने के बाद सफलताओं की बुलंदियों पर चढ़ते ही रहे। उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही गई और इस लोकप्रियता कि वजह से उनको कई बेहतरीन और बड़े प्रोजेक्ट भी हासिल हुए। अब सिद्धार्थ शुक्ला का नया म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है । अभी हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने म्यूजिक वीडियो का पोस्टर अपने फैंस के साथ साझा किया है इस गाने का टाइटल है ' दिल को करार आया' ।